Breaking News
Home / News / एकल महिला स्वरोजगार: उत्तराखंड की इस योजना से महिलाओं के सपने होंगे साकार-

एकल महिला स्वरोजगार: उत्तराखंड की इस योजना से महिलाओं के सपने होंगे साकार-

उत्तराखंड सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत करने जा रही है। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड की महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं खुद का रोजगार स्थापित कर सकें। और आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना इसी साल लागू हो जाएगी। योजना के तहत उन एकल महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा, जो तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता, किन्नर व एसिड हमलों से पीडि़त हैं। योजना के संचालन के लिए 10 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है।

योजना का मुख्य उद्देश्य 

उत्तराखंड में एकल निराश्रित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की जा रही है। योजना के प्रथम चरण में  छोटे-छोटे उद्यमों के जरिए स्वरोजगार के लिए एकल महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

योजना में शामिल व्यवसाय

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत बागवानी, कृषि, कुक्कुट पालन, भेड़-बकरी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्यानिकी, फल व खाद्य प्रसंस्करण के साथ ही दुकान आदि जैसे व्यवसाय शामिल किए गए हैं। साथ ही महिलाओं को उनकी मांग व आवश्यकता के आधार पर उस स्वरोजगार को भी योजना में शामिल किया जाएगा।

एकल महिला स्वरोजगार योजना हेतु योग्यताएं

राज्य की जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला उत्तराखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा और 50 साल से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला खुद भी किसी भी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

आवश्यक दस्तावेज

राज्य की जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की अभी सिर्फ घोषणा की गई है। इसे राज्य में अभी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। और न ही आवेदन करने के लिए अभी उत्तराखंड सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जब सरकार के द्वारा इसे लागू किया जाएगा और इसके आवेदन के लिए ऑफिशल वेबसाइट लांच कर दी जाएगी। तब हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले सूचित करेंगे। तब तक हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

निष्कर्ष – मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 

हमने आपको उत्तराखंड की मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी है। जानकारी प्राप्त करके आप भी योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *