Breaking News
Home / News / सुभद्रा योजना: ओडिशा सरकार का महिलाओं को शानदार तोहफा, जाने क्या है योजना-

सुभद्रा योजना: ओडिशा सरकार का महिलाओं को शानदार तोहफा, जाने क्या है योजना-

ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बन गई है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद तुरंत ही ओडिशा में बीजेपी द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए ओडिशा सुभद्रा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 50000 रुपए कूपन के रूप में दिए जाएंगे। जिसका लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकेंगी। और अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ओडिशा सुभद्रा योजना 

भाजपा सरकार द्वारा ओडिशा में राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा सुभद्रा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 50000 रूपए का नकद कूपन प्रदान किया जाएगा। जिसका उपयोग कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। और अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। योजना का लाभ राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विवाहित महिलाओं को प्राप्त होगा।ओडिशा सुभद्रा योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को जो 50000 रूपए का नकद वाउचर दिया जाएगा, उसे महिलाएं सिर्फ 2 साल तक ही उपयोग कर सकती हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली ओडिशा सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में समर्थ होंगी। जिससे उनको किसी पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपना खुद का एक लघु उद्योग भी शुरू कर सकती है जिससे महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।

ओडिशा सुभद्रा योजना के लाभ

 राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली ओडिशा सुभद्रा योजना के लाभ इस प्रकार हैं।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 50000 रूपए कूपन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसका उपयोग महिलाएं 2 साल तक कभी भी कर सकती हैं।
  • योजना के माध्यम से प्राप्त धनराशि से महिलाएं अपने सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सकेंगी।
  • ओडिशा सुभद्रा योजना का लाभ राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विवाहित महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • इसका लाभ प्राप्त करके महिलाओं को अपनी किसी भी प्रकार की जरूरत को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।
  • ओडिशा सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।

ओडिशा सुभद्रा योजना हेतु योग्यताएं

ओडिशा सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।

  • आवेदक महिलाएं ओडिशा राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ राज्य की केवल विवाहित महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
  • आवेदक महिला की आयु 23 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक महिला की ही लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदक महिला सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • आंगनबाड़ी कार्यकता भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • राज्य की केवल गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

ओडिशा सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ओडिशा सुभद्रा योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन  आवेदन करना पड़ेगा। सुभद्रा योजना को ओडिशा राज्य में भाजपा द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। लेकिन अभी इसे लागू नहीं किया गया है। और न ही सुभद्रा योजना को लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवदेन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जैसे ही इस योजना को लागू किया जाएगा और इसके ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट को शुरू किया जाएगा तो हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से अवश्य अवगत कराएगें। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे।

निष्कर्ष – ओडिशा सुभद्रा योजना

हमने आपको ओडिशा सुभद्रा योजना के बारे में जानकारी दी है। जानकारी प्राप्त करके आप भी योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें:- स्त्री शक्ति योजना: इन महिलाओें को स्टेट बैंक दे रहा बिना गारंटी 25 लाख, जाने डिटेल

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *